गांव के सभी लोग क्या व्यवसाय करते हैं
गांव के सभी लोग क्या व्यवसाय करते हैं
- गांव में सभी लोग अधिकतर खेती करते हैं और उससे ही उनका गुजारा होता है और खेती के साथ-साथ गाय भैंस बकरी भी पालते हैं गांव के अधिकतर लोग खेती पर ही निर्भर रहते हैं और खेती करके ही अपने बच्चों को पढ़ाते हैं गांव के लोग सोचते हैं कि हम तो नहीं पढ़ सके किसी कारण से पर हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी करके वह बच्चों को पढ़ाते हैं और उनको लगता है कि उनका बच्चा पढ़ लिख कर बड़ा आदमी बन जाएगा तो उनकी प्रॉब्लम को सही कर देगा
गांव वालों का रहन सहन
- गांव वालों का रहन-सहन बहुत ही सिंपल होता है यह सभी से मिलजुल कर रहते हैं गांव में कोई भी कार्यक्रम होता है तो सभी लोग एक जगह पर बैठकर उसके बारे में चर्चा करते हैं और अपने अपने मन की बात रखते हैं गांव के सभी लोग सभी से भाईचारे के साथ रहते हैं गांव में किसी एक को कोई दिक्कत होती है तो उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है तो गांव के सभी लोग चंदा करके उसकी मदद करते हैं हमेशा खुले वातावरण में रहते हैं तो इनका मन भी साफ होता है
गांव वालों की आर्थिक स्थिति कैसे सुधारा जाए
- गांव वालों की आर्थिक स्थिति में इसलिए सुधार नहीं होता है क्योंकि वहां के लोग अधिकतर खेती या मजदूरी करते हैं तो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता है क्योंकि उनकी जो कमाई होती है वह तो कहीं ना कहीं रोज के खर्चों में खत्म हो जाता है जैसे खाने पीने की चीजों पर कपड़ों पर ही उनकी कमाई खत्म हो जाती है और ऊपर से अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए कर्जा ले लेते हैं तो उनकी आर्थिक स्थिति वैसी की वैसी रहती है
- अगर गांव के लोग भी बिजनेस करने लग जाए तो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है छोटे छोटे व्यवसाय से शुरू करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं कुछ बिजनेस बताने वाला हूं जो गांव में बहुत चलने वाले हैं और अच्छी कमाई हो सकती है
- अगर गांव के लोग यह सभी बिजनेस करेंगे तो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार जरूर आएगा उनकी स्थिति में बहुत सुधार हो जाएगा
- गांव में किराना दुकान खोल सकते हैं गांव में अच्छी चलती है और कमाई भी अच्छी होती है गांव में आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं यह व्यवसाय करने में आपको खर्चा भी कम लगेगा और कमाई भी अच्छी खासी रहती है और गांव में यह दुकान बहुत अच्छी चलने वाली है
- गांव के लोग खेती ज्यादा करते हैं तो खेतों का सामान का बिजनेस करें जैसे कि खाद बीज दवाई का बिजनेस कर सकते हो यह बिजनेस गांव में बहुत चलने वाला है अगर गांव के लोग यह बिजनेस करेंगे तो बहुत अच्छा मुनाफा कमाएंगे
- गांव में खेती से भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं अगर अच्छा पानी हो तो फल सब्जी की खेती करके लाखों रुपए की कमाई कर सकते हो अगर खेती करना हो तो आपको बहुत कमाई होगी पर सही चीज की खेती करें सीजन सीजन के हिसाब से खेती करें
- गांव में आप बकरी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हो कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हो वहां व्यवसाय गांव में ही कर सकते हो और मोटी कमाई कर सकते हो कम खर्चे से भी शुरू कर सकते हो अपने हिसाब से और कमाई भी बहुत अच्छी होती है अपने हिसाब से जो भी व्यवसाय करें
- गांव में ट्रैक्टर को किराए पर लगाकर पैसा कमा सकते हो खेती करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली हल की जरूरत रहती है ये सामान लाकर गांव में बिजनेस कर सकते हो बहुत कमाई होती है यह व्यवसाय गांव में अधिक चलता है गांव में बहुत सारे लोग इससे पैसे कमा रहे हैं तो आप भी कमा सकते हो
गांव में अनाज की खरीदी बिक्री करके
- अगर गांव में ही आप अनाज की खरीदी बिक्री करना चाहते हो तो अच्छा पैसा कमा सकते हो गांव के लोग खेती करते हैं तो उनको अनाज खरीदना और बेचना पड़ेगा तो आप गांव में यह व्यवसाय शुरू कर सकते हो गांव के लोग यह व्यवसाय करना चालू कर दे तो उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगी और पैसा भी बहुत अच्छा कमा लेंगे
गांव में आप मकान बनाने का सामान बेचे
- अगर गांव में मकान बनाने का सामान बेचना शुरू कर दिया तो आपको बहुत मुनाफा होगा यह व्यवसाय गांव में बहुत अधिक चलता है और गांव में इसकी डिमांड भी बहुत अधिक रहती है जैसे कि सीमेंट सरिया रेती गिट्टी ईट का बिजनेस को गांव में करें तो आप अच्छा पैसा कमा सकते हो लाखों में कमाई होगी आप अपने हिसाब से शुरू में छोटी सी दुकान से शुरुआत कर सकते हो फिर धीरे-धीरे पैसा आता रहेगा तो बड़ी दुकान कर सकते हो आप अपने हिसाब से अपने बजट के हिसाब से कर सकते हो
गांव में आप डेयरी फार्म खोल सकते हो
- अपने हिसाब से गाय भैंस को खरीद लें और डेहरी फार्म खोल कर गांव में यह व्यवसाय भी बहुत अच्छा चलता है आप शुरू में 2 , 4 गाय या भैंस से भी शुरू कर सकते हो अगर बिजनेस करना चाहते हो तो आपको कुछ पैसा पहले लगाना पड़ेगा तभी आप व्यवसाय शुरू कर सकते हो और कम पैसों से भी कर सकते हो अपने हिसाब से अपने बजट के हिसाब से पर आप अपनी स्थिति में सुधार करना चाहते हो तो आपको बिजनेस तो करना ही पड़ेगा तभी आप की स्थिति में सुधार आएगी
गांव में शादी ब्याह में लगने वाले टेंट
- आप टेंट का पूरा डेकोरेशन का सामान भाड़े पर लगाकर पैसा कमा सकते हो जैसी की शादी या कोई कार्यक्रम होता है तो टेंट का सामान चाहिए होता है तो गांव में उनको भाड़े पर लगाकर पैसा कमा सकते हो इस व्यवसाय में भी अच्छी कमाई होती है आप शुरू में अपने हिसाब से सामान ले ले फिर धीरे-धीरे सामान बड़ा ले आपका बजट अच्छा है तो आप पूरा सामान लेकर कंप्लीट करके ही व्यवसाय शुरू करें क्योंकि यह व्यवसाय कभी भी बंद नहीं होता है कुछ भी छोटा-मोटा कार्यक्रम होता रहता है तो टेंट तो लगता ही है और शादी में बहुत चलता है इस बिजनेस से भी बहुत कमाई होगी गांव वाले बहुत ही आसानी से कर सकते हैं
गांव में सेविंग कटिंग करके पैसा कमाए
- अगर गांव के लोग अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हो तो बाल कटिंग की दुकान लगा सकते हो अगर आपको यह काम करना आता है तो आप ही एक गांव में छोटी सी दुकान से शुरुआत कर सकते हो कम खर्च में और अच्छा खासा पैसा कमा सकते हो
गांव में आटा चक्की लगाकर
- आप गांव में अनाज पीसने की चक्की लगाकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हो गांव में यह व्यवसाय बहुत चलता है और गांव में इस व्यवसाय को आप अपने घर से शुरू कर सकते हो और अच्छा पैसा कमा सकते हो खर्चा भी कम होगा आपको एक चक्की लानी होगी उसका खर्चा लगेगा और कुछ बिजली का बिल आएगा उसका पैसा लगेगा आपको फिर तो कमाई कमाई होगी
गांव में आप कॉस्मेटिक का सामान बेच सकते हो
- जैसे कि रुमाल मुझे बेल्ट टोपी अंडरवियर बनियान और महिलाओं के सामान जैसे टीकी पाउडर आदि है उसे आप गांव में कर सकते हो और कमाई कर सकते हो अगर आपको अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना है तो आपको बिजनेस तो करना ही पड़ेगा आप कोई सा भी बिजनेस करो छोटा या बड़ा व्यवसाय करोगे तो यह अपनी स्थिति सुधार सकते हो
गांव में जूते चप्पल का व्यवसाय
- गांव वाले जूते चप्पल का बिजनेस करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं गांव में यह व्यवसाय अच्छा चलता है क्योंकि गांव के लोग को कुछ भी सामान लेने के लिए शहर में जाना पड़ता है तो अगर उनको यह सामान गांव में ही मिल जाएगा तो वह गांव से ही खरीदी करेंगे और आपकी दुकान अच्छी चलेगी तो कमाई भी अच्छी होगी आप शुरू में आप छोटी सी दुकान से शुरुआत कर सकते हो बाद में बढ़ा सकते हो
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें